औरंगाबाद, जून 15 -- आयोजन स्थल का किया गया निरीक्षण, 16 जून से 18 जून तक होगा आयोजन फोटो- 15 जून एयूआर 17 कैप्शन- सोमवार को शिविर स्थल का निरीक्षण करते बीडीओ मो. जफर इमाम एवं मौजूद कर्मी दाउदनगर, संवाद सूत्र। यह भी पढ़ें- प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर 17 व 18 जून को लगेगा सहयोग शिविर की जानकारी आम लोगों की समस्याओं के निष्पादन को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन 16 जून से 18 जून तक दाउदनगर प्रखंड में पांच स्थानों पर किया जाएगा। इन शिविरों की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड स्तर पर तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। चौरी एवं कनाप पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगेगा। चौरी पंचायत में मध्य विद्यालय चौरी तथा कनाप पंचायत में पंचायत सरकार भवन कनाप परिसर में शिविर आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाए...