औरंगाबाद, मार्च 5 -- दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व होली पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। गांवों और मुहल्लों में लोगों ने पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ होलिका की पूजा-अर्चना की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हुए अग्नि प्रज्वलित की। ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन की परंपरा उत्साह के साथ निभाई गई है। होलिका दहन के बाद लोगों में होली को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। गुरुवार को क्षेत्र के कई गांवों में पारंपरिक झूमटा एवं मटका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग होली के पारंपरिक गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। इस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...