दाउदनगर में नाला की सफाई के नाम पर लापरवाही
औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र में नाले की बदहाल स्थिति और सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर माह सफाई के नाम पर बड़ी राशि खर्च की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। नगर परिषद द्वारा प्रत्येक माह लगभग 40 से 50 लाख रुपये सफाई के नाम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसका समुचित लाभ शहरवासियों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनजीओ के माध्यम से सफाई कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है और राशि की सही उपयोगिता संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि शहर में पिछले दो वर्षों से नालों का निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन निर्माण के बाद उनकी नियमित सफाई नहीं की जा रही है। स्थिति यह है कि अधिकांश नालों का बहाव बाधित है और कई स्थानों पर पानी जमा होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.