औरंगाबाद, जनवरी 16 -- औरंगाबाद पटना एनएच-139 पर दाउदनगर भखरुआं मोड पर शुक्रवार को जाम लगने से स्कूली बच्चों, परीक्षार्थियों और आम लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह 11 बजे के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2.30 बजे के बाद जाम हटाया जा सका। इस दौरान गाड़ियों रेंगती रही। बड़े-बड़े वाहनों के परिचालन, सड़कों पर वाहनों की पार्किंग और भखरुआं चौक पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इन दिनों बीए सेमेस्टर पांच की परीक्षा चल रही है। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंसी रही, जिससे बच्चे परेशान रहे। भखरुआं मोड पर जाम की समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। यहां रोजाना जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भखरुआं मोड़ के चारों ...