औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- दाउदनगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी फोटो- 25 अप्रैल एयूआर 27 कैप्शन- छापेमारी के दौरान जब्त किए गए अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। जब्त दोनों ट्रैक्टरों पर कुल करीब दो सौ सीएफटी सोन नदी का बालू लदा हुआ था, जिसके लिए कोई वैध चालान या कागजात उपलब्ध नहीं थे। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की शुरुआत सुबह करीब पांच बजे की गई। कार्रवाई के क्रम में पहले ग्राम केरा स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसमें अवैध रूप से बालू लदा था। इसके बाद नान्हु बिगहा क्षेत्र स्थित सोन नदी किनारे भी छापेमारी की गई, जहां से एक अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.