दाउदनगर प्रखंड परिसर में खराब चापाकल
औरंगाबाद, मार्च 16 -- दाउदनगर प्रखंड परिसर में लगे चापाकलों के खराब होने से प्रखंड और अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चापाकल लंबे समय से बंद पड़े हैं। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन, भूमि और अन्य प्रशासनिक कार्यों से पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आए लोगों को विशेष कठिनाई उठानी पड़ रही है। गर्मी का मौसम नजदीक आने के कारण लोगों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि तापमान बढ़ने के साथ पानी की आवश्यकता भी बढ़ेगी। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार के जेई ने बताया कि प्रखंड परिसर के चापाकलों के खराब होने की सूचना प्राप्त हुई है। विभाग द्वारा शीघ्र तकनीकी जांच कर मरम्मत कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.