औरंगाबाद, मार्च 18 -- दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। भवन की खराब हालत के कारण स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति अब गंभीर खतरे का रूप लेती जा रही है। डॉक्टर बैठने, जांच रूम, स्टाप रूम से लेकर मरीजों की रहने वाले रूम तक भवन की छत सीलिंग जगह-जगह से टूटकर गिर रही है, जिससे यहां रहना और काम करना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो गया है। किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यहां दवाओं के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते दवाओं को लगभग पांच किलोमीटर दूर रखकर काम चलाया जा रहा है। इससे मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने में कठिनाई होती है। निरीक्षण के दौरान यह स्थिति सामने आने पर जिला परिषद सदस्य ने गहरी चिंता जताई और कहा कि छत का हिस्सा गिरना ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.