दाउदनगर नगर परिषद में 21 जून को लगेगा योग शिविर
औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र स्थित शिवाला मंदिर बम रोड में 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर तैयारी है। योग शिविर का संचालन योग गुरु बृजमोहन शर्मा, नन्द गुरु एवं सोनालाल के सानिध्य में किया जाएगा। शिविर में लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जाएगी। नगर परिषद सदस्य सोनी देवी ने बताया कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से कई बीमारियों से बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय योगाभ्यास 19 जून से यह भी पढ़ें- योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प यह भी पढ़ें- असाध्य बीमारियों का काल है योग, जीवन शैली में करें शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.