औरंगाबाद, जुलाई 18 -- दाउदनगर के राष्ट्रीय इंटर विद्यालय परिसर में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का रविवार को विधिवत शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न मॉडल स्कूलों के साथ दाउदनगर स्थित इस विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर विद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। परिसर में साफ-सफाई के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पटना के 10 मॉडल स्कूलों में NEET-JEE की मुफ्त कोचिंग शुरू, पहले दिन छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साहविद्यालय के उद्घाटन की तैयारी स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय...