दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमन द्वारा विभिन्न गांवों में मॉक ड्रिल आयोजित
औरंगाबाद, जून 23 -- दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा ओबरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों के बीच पंपलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सतर्कता के उपायों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल बवनडीहा पंचायत के वार्ड छह एवं वार्ड पांच में ग्रामीणों के बीच आयोजित किया गया। वहीं ग्राम खरांटी के वार्ड नौ में जनप्रतिनिधियों तथा वार्ड तीन में जीविका दीदियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गृह रक्षक चालक अमरेश कुमार, अग्निक हेमंत कुमार एवं अग्निक आनंद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को आग लगने की स्थिति में तुरंत सतर्क होने, अग्निशमन विभाग को सूचना देने तथा प्राथमिक बचाव के उपायों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमन द्वारा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.