दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सुविधा
औरंगाबाद, मई 17 -- दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में अब सुपर स्पेशलिटी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर पहल तेज हो गई है। अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. शांता कुमारी की मांग पर ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव को पत्र भेजकर अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विधायक ने अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट, हाईटेक आईसीयू तथा विशेषज्ञ विभागों की स्थापना को जनहित के लिए आवश्यक बताया है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल लगभग 40 किलोमीटर के दायरे में रहने वाली बड़ी आबादी के लिए प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। दाउदनगर अनुमंडल सहित आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.