दाउदनगर, कुटुंबा और मदनपुर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन बंद
औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन की जिला स्तरीय समीक्षा शुक्रवार को डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बताया गया कि जिले में अब तक लगभग 16 हजार बच्चियों को प्रथम डोज दी जा चुकी है। छह माह बाद दिए जाने वाले दूसरे डोज की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। 13218 पात्र बच्चियों में से मात्र 1574 बच्चियों को ही दूसरा डोज दिया जा सका है। डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीइओ को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए 15 दिनों के भीतर दूसरे डोज की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए अनुशंसित गार्डासिल वैक्सीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.