जमशेदपुर, जून 24 -- मानगो थाना पुलिस ने रविवार रात दाईगुट्टू फॉरेस्ट क्षेत्र में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त उलीडीह निवासी कांडे बोदरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और 220 रुपये नकद बरामद किए। मामले में मानगो थाना के एएसआई सुनील कुमार के बयान पर कांडे बोदरा और सूरज कुंटिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी सूरज कुंटिया की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात सूचना मिली थी कि दाईगुट्टू फॉरेस्ट में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान कांडे बोदरा को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि सूरज कुंटिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

हिंदी हि...