दाईगुट्टू फॉरेस्ट से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर, जून 22 -- मानगो थाना पुलिस ने दाईगुट्टू फॉरेस्ट में रविवार रात छापेमारी कर उलीडीह निवासी कांडे बोदरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और 220 रुपया नकद बरामद किए है। इस संबंध में थाना के एएसआई सुनील कुमार के बयान पर कांडे बोदरा और सूरज कुंटिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फॉरेस्ट में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे है सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को धर दबोचा। यह भी पढ़ें- पुलिस ने पांच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.