सिमडेगा, अप्रैल 19 -- दांव पर है कई सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों की जिंदगी स्कूल भवन की दरकती छतें बड़े हादसे को दे रहा है आमंत्रणराप्रवि केराकछार में छत का प्लास्टर गिरने से एक बच्ची हो चुकी है घायल, रामवि बेड़ाहोंजोर में बाल बाल बचे नौनिहालसिमडेगा, अफजल ईमामजिले के कई सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सैंकड़ो नौनिहालों की जिंदगी दांव पर है। इन सरकारी स्कूलों की जर्जर दीवारें और दरकती छतें अब किसी बड़े हादसे को खुला आमंत्रण दे रही हैं। ताजा मामला बानो प्रखंड के रामवि बेड़ाहोंजोर का है। जहां शुक्रवार को कक्षा पांचवीं के कमरे के छत का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- उदासीनता: बस्ते के बोझ से कराह रहा स्कूली बच्चों का बचपन गनीमत रही कि जिस जगह मलबा गिरा वहां से कुछ ही दूरी पर बच्चे बैठे थे। वरना कई मासूम इसकी चपेट में आ सक...