नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण थिएटर पर धूम मचा रही है। दिवाली के मौके पर आई राम की कहानी को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब वीकेंड के कलेक्शन पर नजरें टिकी हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म वीकेंड पर धमाका कर सकती है। लेकिन बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि रामायण को आखिर कितना कलेक्शन करना होगा जिससे बजट की वसूली के साथ प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश को मुनाफा भी हो। आइए रामायण के कलेक्शन की थोड़ी गणित समझते हैं।रामायण के बजट की वसूली कैसे होगी? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि उन्होंने रामायण के दो पार्ट को बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ऐसे में फिल्म का एक पार्ट 2000 करोड़ के बजट में माना जाएगा। अ...