नई दिल्ली, जुलाई 29 -- रूस और यूक्रेन के युद्ध का खामियाजा अब भारतीयों को भी भुगतना पड़ रहा है। खबर है कि यूक्रेन के एक बंदरगाह पर जहाज फंसा हुआ है, जिसके चालक दल में एक दर्जन से ज्यादा भारतीय नाविक सवार हैं। खास बात है कि जहाज ऐसी स्थिति में फंसा हुआ है, जहां उसे लगातार ड्रोन और बमों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। FSUI यानी फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन के कोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर 15 चालक एक जहाज में फंसे हुए हैं। इनमें 12 भारतीय भी हैं। उन्होंने कहा कि दल लगातार डर के साये में काम कर रहा है। यूनियन ने भारत सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।क्या है बयान FSUI ने लिखा, 'MV AMIR1, जिसमें 13 भारतीय ...