वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। दांदूपुर गांव में अवैध ढंग से निर्मित शिव आंगन लॉन गुरुवार को वीडीए प्रशासन ने सील कर दिया। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि अनूप सिंह ने लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तिमंजिले लॉन का निर्माण कराया है। शिकायत मिली कि उन्होंने इसके व्यवसायिक इस्तेमाल की अनुमति नहीं ली। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-14 का यह उल्लंघन है। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि अधिनियम की धारा-27 और धारा-28 के तहत उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लॉन में निर्माण कराने की भी सूचना है। निर्देश के बाद भी यह जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...