दांत से संबंधित बीमारियों को नजरअंदाज न करें-डॉ राजेश
लोहरदगा, अप्रैल 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में सेवा भारती द्वारा समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए चुन्नीलाल स्कूल परिसर में लगातार 202वें नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, सचिव संजय चौधरी एवं समाज सेवी मुकेश गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। दंत चिकित्सक डा राजेश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दांत शरीर का मुख्य अंग हैं, इस पर लापरवाही न बरतें। किसी भी चीज को खाने के बाद मुंह को साफ अवश्य करें एवं नियमित रूप से सुबह एवं रात को सोने से पूर्व अवश्य ब्रश करें, और उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से परामर्श लें। डा राजेश कुमार को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.