दांत से नाक पर काट किया घायल,केस
सोनभद्र, मई 15 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते दस मई को किराना दुकान पर ग्राम पिपरी में समाना लेने गये एक युवक की नाक को दांत से काट कर घायल कर दिया है। पीड़ित आत्माराम पुत्र प्रेम निवासी ग्राम पिपरी थाना अनपरा ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में आत्माराम का आरोप था कि वह किराना की दुकान पर पहुंचा तो उसी समय वहां संजय भारती पुत्र सुखलाल भारती पहुंचा और मुझे सरकारी हैण्डपम्प पर आने से मना करते हुए चेतावनी दी कि अगर चेतावनी अनसुनी की तो जान से मार देंगे। मैन विरोध किया तो उसने मेरी नाक को दांत से काट कर घायल कर दिया। उसकी पत्नी को भी गालियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.