नई दिल्ली, मई 24 -- आजकल हर दूसरे व्यक्ति के दातों में कैविटी, सड़न, बदबू, मसूड़ों से खून आना जैसी कई समस्याएं बनी रहती हैं और इसके लिए लोग डेंटिस्ट के पास जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। अगर दांतों में कीड़ा लग जाए, तो दांत निकलवाना पड़ता है या फिर रूट कैनाल (RCT) करवाना पड़ता है, जो काफी महंगा होता है। पहले जब टूथपेस्ट नहीं हुआ करते थे, तब लोग नीम की दातुन किया करते थे या फिर आयुर्वेदिक तरीके से मंजन करते हैं। अब आयुर्वेदिक चिकित्सक आचार्य मनीष ने यही तरीका फिर से अपनाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि आप टूथपेस्ट करते हैं, इसके बाद भी कीड़ा लग जाता है। इसके लिए उन्होंने घरेलू तरीकों से बना मंजन करने की सलाह दी है।टूथपेस्ट में क्या होता है आचार्य मनीष का कहना है कि टूथपेस्ट में सोडियम लॉरिल सल्फेट (SLS) होता है, जिससे झाग बनता है लेकिन ...