दांतों के देखभाल के लिए बढ़ाए जागरूकता: डॉ प्रेमचंद
पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर के सिविल सर्जन सभागार में बुधवार को ओरल केयर स्क्रीनिंग के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिश्रामपुर, लेस्लीगंज, छतरपुर एवं मनातू की सीएचओ उपस्थित रही। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिला आयुष्मान प्रभारी डॉ प्रेमचन्द एवं डीडीएम राजीव कुमार शामिल रहे। सिविल सर्जन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिला आयुष्मान प्रभारी डॉ प्रेमचन्द ने उपस्थित सीएचओ को बताया कि प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ओरल केयर एवं ओरल कैंसर की पहचान सुनिश्चित करना है साथ ही लोगों में दांतों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक खानपान और जीवनशैली में लोग दांत का देखभाल नहीं कर पाते है । लंबे समय तक की गई लापारवाहीसे ओरल कैंसर भी हो सकता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.