औरैया, अगस्त 22 -- दांतों में लंबे समय से हो रहे दर्द और कैंसर होने की आशंका से परेशान 23 वर्षीय युवती का शनिवार को गांव के बाहर कुएं में शव मिला। वह 19 अगस्त की शाम से लापता थी। परिजनों के मुताबिक घर से जाने से पहले युवती ने मां से खुद के ठीक न होने और कैंसर होने की आशंका जताई थी। पुलिस प्रथम दृष्टया बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। सहायल थाना क्षेत्र के पुरवा कन्हई गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की 23 वर्षीय बेटी संध्या बीए तक पढ़ी थी। पिता के मुताबिक संध्या काफी समय से दांतों के दर्द से परेशान थी। 19 अगस्त को वह भाई बालमुकुंद और बहन नंदिनी के साथ चिचौली स्थित जिला अस्पताल दवा लेने गई थी। घर लौटने के बाद दवा खाकर लेट गई थी। परिजनों के अनुसार इसी दौरान संध्या...