दांतू उच्च विद्यालय में मलेरिया-फाइलेरिया से बचाव की दी गयी जानकारी
बोकारो, जून 23 -- मलेरिया रोधी माह जून-2026 के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दांतू की ओर से उच्च विद्यालय दांतू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मलेरिया एवं फाइलेरिया जैसी बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर एमटीएस शैलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मलेरिया एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कीटनाशीयुक्त मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने तथा बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी। पिरामल फाउंडेशन के साहिल कुमार गुप्ता ने फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.