भागलपुर, मार्च 20 -- पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर अपने साथ गंगाजल एवं रथ सजाकर रामधुन करते हुए गुरुवार को वार्षिक अखंड दांडी रथ यात्रा अजगैवीनाथ धाम से बाबाधाम होते हुए बासुकीनाथ के लिए प्रस्थान की। आयोजक कुशाली बाबा एवं दांडी बाबा के नेतृत्व में निकाली गई दांडी रथ यात्रा में शामिल महिला-पुरुष रामधुन करते हुए भक्ति में लीन होकर नाचते आगे बढ़ रहे थे। बताया गया कि कुशाली बाबा आठ बार दंड कर चुके हैं। इसके बाद दांडी रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...