सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- सहारनपुर। एमएफ इंटर कॉलेज घाना खंडी में आयोजित आजादी की गौरव गाथा कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने दांडी मार्च, गांधी जी का चरखा और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के संघर्ष की गाथा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एहतेशाम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के लंदन जाने से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक के जीवन सफर, उनके संघर्ष, विचारों और जीवन-दर्शन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। चरखे और दांडी मार्च की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में देशभक्ति का भाव और गहरा कर दिया। यह भी पढ़ें- गांधी के विचार, दर्शन और प्रासंगिकता पर कार्यक्रम समाजसेवी शिक्षक इर्तजा हसन ने स...