देहरादून, मई 4 -- दांडीपुर-मन्नूगंज क्षेत्र में नाले की दीवार तोड़ने के बाद नाले का जल स्तर बढ़ने से नाले का गंदा पानी घरों में जा पहुंचा। इससे स्थानीय लोगों का काफी नुकसान हुआ। कांग्रेस नेता संजय कन्नौजिया ने क्षेत्र में पहुंचकर समस्या का जायजा लेकर इस मुद्दे को उठाएंगे। कांग्रेस नेता संजय कन्नौजिया ने बताया कि मन्नूगंज नाले को कवर करने के काम छह महीने से चल रहा है। चार माह पहले नाले की दीवार को तोड़ी गई थी लेकिन अभी तक उसका निर्माण नहीं हो सका है। इस वजह से सोमवार सुबह भारी बारिश आने से गंदा पानी घरों में घुस गया। इससे घर में रखा सारा सामान खराब हो गया। यह भी पढ़ें- दांडीपुर-मन्नूगंज क्षेत्र में नुकसान का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता संजय कन्नौजिया ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। उन्होंने लोगों को आश्...