पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय दांगी संघ के दो दिवसीय महासम्मेलन में समाज की एकजुटता और प्रगति का संकल्प लिया गया। महासम्मेलन का आयोजन मेदिनीनगर सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन टाउन हॉल में शनिवार व रविवार को किया गया। प्रथम दिन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली, जबकि दूसरे दिन झंडोत्तोलन के साथ टाउन हॉल में कार्यक्रम कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। सभी ने समाज के गौरव के प्रतीक झंडे को नमन करते हुए समाज की सेवा और विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, टेकारी के विधायक अजय दांगी, पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मेदिनीनगर के विधायक आलोक चौरसिया, मेदिनीनगर की मेयर अरुणा शंकर व जिला पार्षद खुशबू दांगी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम...