रांची, फरवरी 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची। दांगी सांस्कृतिक विकास संघ द्वारा रविवार को डोरंडा स्थित मेंकॉन नर्सरी पार्क में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के उत्थान और राज्य में अपनी राजनीतिक व सामाजिक पहचान सशक्त करने के लिए एकजुटता का संकल्प दोहराया गया। समारोह में महेंद्र प्रसाद ने युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मेधावी बच्चों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। महिला समिति की अध्यक्ष नीता सिंह, संगीता कुमारी, सुशील कुमार तरंग सहित समाज के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.