कानपुर, अक्टूबर 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पुखरायां कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में महिला की मौत के बाद दर्ज दहेज़ हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे सास ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।सुभश नगर पुखरायां निवासी उपेंद्र पुत्र दिनेश सिंह की शादी करीब डेढ़ साल पहले ऊदनपुर थाना कदौरा जालौन की रहने वाली मोनिका के साथ हुई थी। 2 सितंबर को संदिग्ध हालात में मोनिका की फांसी लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता प्यारेलाल ने दामाद उपेंद्र, उसकी मां ऊषा देवी, पिता दिनेश सिंह आदि के खिलाफ भोगनीपुर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में फरार चल रहे दिनेश सिंह व उनकी पत्नी ऊषा को पुलिस ने भोगी सागर के पास से गिरफ्तार कर लिया। भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों ...