दहेज़ के लिए नवविवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जून 13 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेड़करनगर के कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला गांव के मजरे बहादुरपुर में दहेज के नाम पर एक नवविवाहिता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घर के भीतर विवाहिता का शव बेड पर मिलने की सूचना पर जहां गांव में सनसनी फैल गई, वहीं मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नूरपुर कला गांव के बहादुरपुर पुरवा निवासी रामलाल निषाद के घर उनकी नवविवाहिता बहू प्रेम शीला 21 वर्ष का शव घर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.