एटा, अगस्त 20 -- गुरुवार दोपहर को अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर गांव दहेलिया मोड़ के पास मैक्स पिकअप और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गए। आठ घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। फर्रूखाबाद में थाना कंपिल के गांव नुनैरा निवासी से कुछ लोग पिकअप से मैनपुरी में रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। गुरुवार दोपहर को गांव दहेलिया मोड़ पर पहुंचे। सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। पिकअप सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। चोट लगने से घायल विश्राम सिंह, अखिलेश, सुहागदेवी पत्नी रामचरन, मीना देवी पत्नी गिरीश, सुनीता पत्नी विनोद, लाल सिंह पुत्र धनपाल, नानकराम पुत्र लालमन, तेजराम पुत्र रामस्वरूप को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के...