दहेलिया गांव में तीन से नहीं हुई सफाई, नालियां हुई चोक
शाहजहांपुर, जून 22 -- परौर इलाके के दहेलिया गांव में तीन माह से सफाई नहीं हुई।गांव की गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं।नालियां चोक हो गई है। नालियों से निकलने वाली दुर्गंध से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।दो हजार से अधिक आबादी वाले गांव में सफाई कर्मी तैनात है।इसके बाद भी गलियों में गंदगी कं अंबार लगे हुए है।नालियों के ऊपर घास की परत उग गई आई है।शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने गांव में फैली गंदगी को लेकर प्रभारी को शिकायत पत्र दिया था।इसके बाद भी गांव की सफाई के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया।विजेन्द्र सिंह, विपिन कुमार, रविन्द्र सिंह, राजेश कुमार, पप्पू आदि ने गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग डीएम से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.