प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- रानीगंज। शिवगढ़ विकासखंड के दहेर कला गांव में सोमवार को खंड विकास अधिकारी संजय नारायण झा सहित टीम ने कोटे की दुकान के चयन को लेकर बैठक की। इसमें राकेश कुमार पुत्र रामनरेश को 77 मत प्राप्त हुआ। जबकि दूसरे प्रत्याशी छोटेलाल सरोज को 75 मत प्राप्त हुआ। सरकारी राशन की दुकान के दोनों प्रत्याशियों की मतगणना करने के बाद टीम ने राकेश कुमार पुत्र रामनरेश को दो मत से विजयी घोषित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...