जौनपुर, फरवरी 17 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनपर दहेज हत्या का आरोप है। एक सप्ताह पूर्व उदयचंदपुर गांव निवासी रूपा निषाद का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के भाई आर्यन नाविक की तहरीर पर पुलिस ने 12 फरवरी को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थानागद्दी तिराहे से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निषाद, दीपा (पत्नी राजपति निषाद), राजपति उर्फ राजपत निषाद तथा राहुल निषाद, निवासी उदयचंदपुर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.