हाजीपुर, जून 16 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 28 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की हत्या के प्रयास कांड में 03, दहेज हत्या कांड में 01, बाल एवं शोषण कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 10 एवं अन्य कांड में 02 अभियुक्त को पकड़ा गया। वही पुलिस ने 11 वारंट एवं 31 कुर्की का निष्पादन किया गया। पुलिस ने विभिन्न थाना एवं यूपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर 08 लीटर देसी शराब एवं 136.470 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। जिले में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 01लाख 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस एक मोटरसाइकिल बरामद किया। घनश्याम कुमार

हिंदी...