हाजीपुर, अगस्त 1 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दहेज हत्या कांड में 01, आर्म्स एक्ट कांड में 01, एनडीपीएस एक्ट कांड में 02, अपहरण कांड में 01, चोरी के कांड में 02, हत्या के प्रयास कांड में 02, उत्पाद अधिनियम में 13 एवं अन्य कांड में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 07 वारंटी एवं 79 कुर्की का निष्पादन किया। अवैध मादक पदार्थों के विरोध में छापेमारी कर पुलिस ने 172.260 लीटर विदेशी शराब, 60 लीटर देशी शराब एवं 65.86 ग्राम स्मैक बरामद किया। वहीं पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 46 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। ग...