दहेज हत्या व एससी - एसटी मामले के आरोपित समेत सात गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 28 -- दो अपहृता बरामद, महुआ शराब जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में दो दिनों के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई जिसमें सात लोग गिरफ्तार किए गए।
गिरफ्तारी की जानकारी एक व्यक्ति एससी - एसटी और दूसरा दहेज के लिए हत्या के मामले के आरोपित हैं। हत्या का प्रयास मामले के भी एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। शराब के मामले में चार लोग पकड़े गए हैं। जिले के मखदुमपुर, कड़ौना, काको, नगर और कल्पा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उक्त कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई खबर के अनुसार गुप्त सूचना पाकर मखदुमपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर भगवान खंदा गांव के रहने वाले रवि रंजन नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.