दहेज हत्या में सास ससुर को मिली अग्रिम जमानत
बरेली, मार्च 24 -- दहेज की खातिर रेलवे कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले में पर्याप्त आधार पर जिला जज की कोर्ट ने आरोपी सास ससुर की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर दी। रेलवे कर्मी विकास आनंद की पत्नी निधि की संदिग्ध परिस्थितियो में 17 सितंबर 2025 को ससुराल में मृत्यु हो गयी थी। मृतका के परिजनों ने थाना सुभाषनगर में पति विकास आनंद, ससुर रनधीश सिंह, सास इन्दु सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।सास ससुर के अधिवक्ता ने दोनों की वृद्धावस्था का हवाला देकर अग्रिम जमानत अर्जी दायर की थी। दोनों पक्ष क दलीलों को सुनकर कोर्ट ने सास ससुर की अग्रिम जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.