गाजीपुर, अप्रैल 5 -- बारा। विगत सोमवार को गहमर के भीखम राय पट्टी में दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या करने में वांक्षित सास राधिका देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह गहमर के भीखम राय पट्टी में एक माह पूर्व बीरपुर थाना भांवरकोल निवासी रमाशंकर यादव पुत्र शिवपूजन यादव की 20 वर्षीय पुत्री निशा यादव की शादी लक्ष्मण यादव पुत्र रामचंद्रिका यादव पट्टी भीखम राय के साथ विगत 24 फरवरी को हुई थी शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग उसे सिकड़ी अंगूठी और जेवर की मांग कर प्रताड़ित करने लगे।उनकी प्रताड़ना से व्यथित होकर निशा ने सोमवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसमें निशा के बड़े पिता ललन यादव पुत्र रामरति यादव ने तहरीर देकर ससुराल जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था इस संबंध में कोतवाल प्रमोद कु...