मेरठ, मई 21 -- थाना मवाना पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पूर्व पुलिस मृतका के पति और सास को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को हीरालाल रामबाग निवासी नरेंद्र रहेजा ने थाना मवाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री नवीशा की शादी अनमोल खेड़ा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने नवीशा को जहर देकर मार डाला। यह भी पढ़ें- दीपिका नागर की सास समेत 2 और गिरफ्तार, पति और ससुर पहले ही शिकंजे में; 7 पर FIR इस मामले में थाना मवाना पर मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 12 मई को मृतका के पति अनमोल खेड...