मथुरा, फरवरी 13 -- थाना राया पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुरुवार सुबह गांव नगया नगला में दबिश देते हुए दहेज हत्या के आरोप में वांछित महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को पीड़ित ने दहेज की मांग पूरी न करने पर बेटी की ससुराीलियों द्वारा हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को उप निरीक्षक उज्वल शर्मा, रवीन्द्रपाल सिंह, महिला उप निरीक्षक रौनक ने नया नगला, राया में दबिश देते हुए दहेज हत्या के आरोप में वांछित संदीप, राजेन्द्र व एक महिला को घर से गिरफ्तार कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.