दहेज हत्या में वांछित बुजुर्ग दंपती गिरफ्तार
औरैया, सितम्बर 17 -- दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे बुजुर्ग दंपती को सहार पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। दोनों भगवंतापुर गांव के निवासी हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जिला कारागार इटावा भेज दिया गया। उपनिरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपितों के भगवंतापुर तिराहे पर मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने सहार-बिधूना मार्ग स्थित तिराहे पर दोपहर करीब 1:10 बजे घेराबंदी की। पुलिस ने भगवंतापुर निवासी 73 वर्षीय नत्थू सिंह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दहेज हत्या, साक्ष्य मिटाने और दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में दर्ज मामले में वांछित थे। मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी बिधूना कर रहे हैं। गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.