दहेज हत्या में वांछित पति गिरफ्तार, अन्य पांच की तलाश में जुटी पुलिस
मऊ, जुलाई 22 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दहेज हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया है, जबकि मामले के अन्य पांच नामजद आरोपितों की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के चकहबीबुल्लाह (भीसहाँ) निवासी चंद्रशेखर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री दिव्या को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर मधुबन थाने में दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.