फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या में वांछित चल रहे दंपति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव शंकरपुर निवासी छोटेलाल पुत्र प्रताप सिंह एवं उसकी पत्नी सीमा दहेल हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे। मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी कि पति-पत्नी अपने घर पर मौजूद हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...