संभल, जनवरी 29 -- थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर घोसी निवासी देवपाल पुत्र रामसिंह की तहरीर पर थाना धनारी में 23 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के अनुसार, प्रार्थी की बहन प्रवेश (21 वर्ष) को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नामजद आरोपियों ने एक राय होकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में अवधेश पुत्र रामदास, मोहरकली पत्नी रामदास और बृजेश पुत्र रामदास के विरुद्ध थाना धनारी में दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गुरुवार को धनारी थाना पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त बृजेश पुत्र रामदास, नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.