हापुड़, मार्च 28 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट पीटकर मौत के घाट उतारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जनपद मेरठ के थाना भावनपुर के गांव पचपेड़ा निवासी वेदपाल सिंह ने थाना बाबूगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी करीब छह साल पहले गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी भूपेंद्र के साथ हुई थी। दहेज में बुलेट और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे।मांग पूरी न होने पर प्रियंका के साथ गाली-गलौच और मारपीट की जाने लगी। जिसकी सूचना प्रियंका ने मायके पक्ष के लोगों को दी थी। वर्तमान में प्रियंका के चार वर्षीय पुत्र शिवांश और दो वर्षीय पुत्री सीनू हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.