दहेज हत्या में फरार ससुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के बहलवापुर गांव में एक विवाहिता की मौत के मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में सात माह से फरार चल रहे आरोपित ससुर को पुलिस ने गहलों चाौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर के मजरा बहलवापुर के रहने वाले योगेश की शादी 22 नवंबर 2022 को घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पाल नगर की रहने वाली 22 वर्षीय ऊषा पुत्री लसवंत सिंह के साथ हुई थी। सात अगस्त 2025 को ऊषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में ऊषा के पिता जसवंत सिंह ने रूरा थाने में अपने दामाद योगेश, उसके पिता शिव सिंह, मां राजरानी, बहन मोनिका सोनी, चचिया ससुर धर्मेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.