मऊ, अप्रैल 20 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र दशई पोखरा मोहल्ले में दहेज हत्या के मामले में फरार पति को सोमवार को बड़ी रहजनिया के पास से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दशई पोखरा मोहल्ले में 24 वर्षीय विवाहिता श्वेता चौहान का रविवार को फंदे से लटकता शव मिला था। घटना के बाबत विवाहिता के पिता संतोष चौहान ने दक्षिण टोला थाने में विवाहिता के पति, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि उनकी लड़की श्वेता चौहान को उसके पति, जेठ, जेठानी द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मृतक विवाहिता के पिता की तहरीर पर थाना दक्षिण टो...