हापुड़, अप्रैल 6 -- हापुड़, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे मृतका के सास-ससुर को सोमवार को बाबूगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जनपद मेरठ के थाना भावनपुर के गांव पचपेड़ा निवासी वेदपाल सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी करीब छह साल पहले गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी भूपेंद्र के साथ हुई थी। दहेज में बुलेट और सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न करने लगे। जिसकी सूचना प्रियंका ने मायके पक्ष के लोगों को दी थी। वर्तमान में प्रियंका के चार वर्षीय पुत्र श...